फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCAT ने देखी गोविंदा की 'रंगीला राजा', 26 नवंबर को आएगा फैसला

Sun, 25 Nov 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rangeela Raja - फोटो : instagram
विज्ञापन

गोविंदा की आने वाली फिल्म रंगीला राजा विवादों में घिरी हुई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 20 कट लगाने के सुझाव दिए हैं। मेकर्स की अपील के बाद फिल्म प्रमाणन अपीलीय ट्रिब्यूनल (FCAT) ने ये फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के वक्त केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन


फिल्म पर FCAT सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले निर्माता-निर्देशक पहलाज निहलानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड के फैसले को चुनौती दी।पहलाज निहलानी का मानना है कि सेंसर बोर्ड की ओर से लगाए गए कट अन्याय पूर्ण हैं और ऐसा उन्हें परेशान करने की वजह से किया गया है।    

दूसरी ओर सेंसर बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए पहलाज निहलानी पर नियमों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। बोर्ड ने कहा कि 'कमेटी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिए जाने का सुझाव दिया था जबकि प्रोड्यूसर यू/ए सर्टिफिकेेट की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रंगीला राजा में मुख्य भूमिका निभाने वाले गोविंदा का कहना है कि 'सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ दृश्यों को सेंसर किया है। इसकी वजह से अब हम कानूनी मदद लेंगे। इस तरह का माहौल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में ऐसा कोई सीन है जिस पर विवाद हो। मुझे ऐसा लगता है कि जानबूझकर फिल्म की रिलीज रोकी जा रही है। पहलाज निहलानी की फिल्म से मैंने अपना करियर शुरू किया था। मुझे उम्मीद  है फिल्म बिना किसी मुश्किलों के रिलीज होगी। हम जल्द ही रिलीज की तारीख का ऐलान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें