रणदीप हुड्डा जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कल 29 नवंबर को अभिनेता लिन लैशराम के साथ शादी रचाएंगे। शादी समारोह मणिपुर में होगा, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य और बेहद करीबी मिलने-जुलने वाले लोग शामिल होंगे। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि जिसके साथ वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं वे आखिर कौन हैं? और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम
- फोटो : पीटीआई
रणदीप हुड्डा की तरह लिन लैशराम भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। लिन मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली हैं। लिन चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। इसके अलावा वे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लिन जाने जान, रंगून, मटरू की बिजली का मंडोली और हैट्रिक जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। Bollywood: प्यार के हाथों मजबूर हुए ये सितारे, शादी के लिए धर्म बदलकर कोई बना हिंदू तो किसी ने अपनाया इस्लाम