'आशिकी 2' की कामयाबी के बाद टी-सीरीज अगले डेढ़ साल में करीब एक दर्जन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर आने को तैयार है। खुद कंपनी के सीएमडी भूषण कुमार इसमें गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं।
हाल में घोषित अपनी फिल्म 'रॉय' में रणबीर कपूर को लेने के बाद उन्होंने इस हीरो से मुलाकात की। रणबीर ने उनसे कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है।
रणबीर और टी-सीरीज पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों को उम्मीद है कि फिल्म की कामयाबी उनके और आगे जाने के दरवाजे खोलेगी।
सूत्रों के अनुसार अपनी मुलाकात में रणबीर और भूषण कुमार ने न केवल 'रॉय' को लेकर विचार विमर्श किया, बल्कि भूषण कुमार ने रणबीर से एक अन्य स्क्रिप्ट पर भी बातचीत की। बताया जा रहा है कि रणबीर उस स्क्रिप्ट का आइडिया भी पसंद आया है।