बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों में सिंगिंग का चस्का चढ़ा हुआ है। कंगना
रणावत के 'कृष 3' में गाना गाने की खबरें आईं थीं। अब रणबीर कपूर के गायक
बन जाने की खबर है।
अब सुनने में आया है कि रणबीर कपूर अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' में अदाकारी के साथ-साथ गायकी भी करेंगे। वैसे रणबीर के लिए यह दूसरा अनुभव होगा क्योंकि वह अनुराग बासु की 'बर्फी' में भी गाना गा चुके हैं।
इस फिल्म के एक स्पेशल गाने लव की घंटी को रणबीर ने अपनी आवाज दी है। यह गाना बातचीत के अंदाज में है।
इसलिए फिल्म के निर्देशक अभिनव को लगा कि इस गाने के साथ रणबीर न्याय कर सकते हैं। रणबीर को जैसे ही इस गाने का ऑफर मिला उन्होंने फौरन हां कह दिया। इस गाने को लेकर रनबीर बेहद उत्साहित है।