फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर वायरल वीडियो: 'अंत सच्चाई और अच्छाई की होगी', दशहरा पर फिसली एक्टर की जुबान; ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

Wed, 21 Oct 2026 08:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 
  • हाल ही में हुए कार्यक्रम में वो कुछ ऐसा बोल गए कि अब सोशल मीडिया पर जमकर उनकी ट्रोलिंग हो रही है। 
  • रणबीर ने कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में दशहरा को लेकर अटपटा बयान दिया है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कोलकाता में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने दशहरे के महत्व पर बात की। इस दौरान उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया, लेकिन उनकी कही एक बात ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया। अब रणबीर का यह बयान चर्चा में है।
विज्ञापन


दशहरे पर रणबीर कपूर ने क्या कहा?
कोलकाता में हुए इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर कहते हैं, 'दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे जितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।'
Trending Videos

रणबीर कपूर वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो हुआ वायरल
रणबीर का यह बयान दशहरे के उस संदेश से जुड़ा था, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत की बात कही जाती है। हालांकि, उनके बयान में इस्तेमाल किए गए शब्दों, खासकर 'आखिर में अंत' वाले हिस्से ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर चर्चा होने लगी और अब सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। 

देखें वीडियो-

रणबीर ने मांगी माफी
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ये रणबीर तक भी पहुंच गया। सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच रणबीर ने एक प्रमोशनल इवेंट के भरे मंच जनता से माफी मांगी और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। इसके बाद अभिनेता ने जो सही संदेश है उसे भी बोलकर दिखाया। 
विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म का निर्माण माल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म को आईमैक्स समेत अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: कपिल ने किसे कहा 'लड़कों का तमन्ना भाटिया'? अगले एपिसोड में ये कलाकार सजाएंगे महफिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें