टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : एएनआई
दिल्ली से गिरफ्तार हुए थे चार आरोपी
इससे पहले बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19), तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया था।
एएनआई के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसे सप्लाई करने में इन चारों का ही हाथ है। आरोपियों ने पंजाब के अमृतसर में पहले से तय एक जगह से हथियार उठाए थे। यह हथियार 'डेड लेटर बॉक्स' नामक प्रणाली का इस्तेमाल करके ही अमृतसर तक पहुंचाए गए थे।
पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।
टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य आरोपी हुए थे आज कोर्ट में पेश
इससे पहले बुधवार दोपहर को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया था। मामले की आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।
ये भी पढ़ें- टाइगर फायरिंग मामला: तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, एस्प्लेनेड कोर्ट में हुई थी पेशी
हालांकि कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 10 दिन की हिरासत दी है। इसके बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
टाइगर की कार पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला