फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: रणबीर कपूर से लेकर यश तक, नितेश तिवारी की 'रामायण' की पूरी स्टार कास्ट, कौन निभाएगा किसका किरदार

Tue, 10 Jun 2025 01:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Star Cast: नितेश तिवारी की रामायण की स्टार कास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। जानिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और शूटिंग के बारे में अहम जानकारी।
 
विज्ञापन
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
विज्ञापन

 

रामायण की पूरी स्टार कास्ट
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस समय जोरों पर चल रही है। रणबीर कपूर ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि यश अभी मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट कुछ इस तरह से है- भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में रावण के किरदार में साउथ अभिनेता यश नजर आएंगे। राम भक्त हनुमान की भूमिका में सनी देओल और लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे नजर आएंगे। विद्युतजिव्हा के किरदार में विवेक ओबेरॉय और मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल नजर आएंगी। वहीं शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह और माता कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता नजर आएंगी। राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल और भरत के किरदार में आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे। वहीं भगवान इंद्र के किरदार में कुणाल कपूर और मंथरा की भूमिका में शीबा चड्ढा नजर आएंगी। आखिरकार, माता कौशल्या की भूमिका में इंदिरा कृष्णन नजर आएंगी।

 

साई पल्लवी से पहले सीता का रोल
सबसे पहले शुरुआत में सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम तय किया गया था, लेकिन तारीखों की समस्या के कारण उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। बाद में माता सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी को चुना गया।

यह भी पढ़ें: Kingdom: 'हरि हर वीरा मल्लू' के बाद बदली 'किंगडम' की रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग और बजट
फिल्म का बजट लगभग 835 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म वाल्मीकि रामायण पर आधारित है, जिसमें राम और रावण की कहानियां अलग-अलग चलती हैं और अंत में युद्ध के दौरान ही दोनों का आमना-सामना होता है। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म के पहले प्रोमो को मंजूरी दी है। 2 मिनट 36 सेकंड का यह प्रोमो 'यू' सर्टिफिकेट के साथ मुंबई के क्षेत्रीय कार्यालय से पास हुआ है।

यह भी पढ़ें:Maa Song Humnava: काजोल की फिल्म 'मां' का सॉन्ग 'हमनवा' रिलीज, अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें