फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' बनेगी या नहीं? सुनील शेट्टी ने अमर उजाला संवाद में तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Tue, 10 Jun 2025 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Samwad 2025: मंगलवार 10 जून को अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक्टर सुनील शेट्टी ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी 3' पर भी बात की।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में बोले सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील शेट्टी ने आज मंगलवार 10 जून को देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 'सिनेमा, फिटनेस और कारोबार' विषय पर चर्चा की। साथ ही अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी और आगामी फिल्मों पर भी कई दिलचस्प खुलासे किए। जानते हैं...

विज्ञापन

कौन हैं सुनील शेट्टी के अन्ना?
अभिनेता सुनील शेट्टी को उनके करीबी और प्रशंसक अन्ना कहकर पुकारते हैं। अभिनेता से संवाद में पूछा गया कि सबके अन्ना सुनील शेट्टी का अन्ना कौन है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'मेरे कजिन ब्रदर सुधीर शेट्टी। हम सब होटल लाइन से आते हैं। वे परिवार में ऐसे पहले थे, जिन्होंने रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू किया और बहुत सफल हुए। वे 21 या 22 वर्ष के थे, तब उनके पिताजी गुजर गए थे।  उन्होंने अपना मार्ग बदलकर कुछ और ट्राई किया और सफल रहे। उन्होंने सफल बिजनेस किया। 

'हेरा फेरी 3' पर कही ये बात
इसके अलावा अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। उन्होंने 'हेरा फेरी 3' पर जिक्र किया। आने वाले प्रोजेक्ट पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आएगी। 'हंटर' मेरा अमेजन के साथ शो है, वह आएगा। बाकी 'हेराफेरी 3' बन रही है या नहीं, वह मुझे नहीं पता'। बता दें कि परेश रावल इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। इसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश को लीगल नोटिस भेजा है। 

Samwad 2025: संवाद में बोले सुनील शेट्टी- इंडस्ट्री का होकर भी इसका हिस्सा नहीं; शाम 6 बजे के बाद परिवार जरूरी
विज्ञापन

प्रोड्यूसर के तौर पर फेल हुआ, क्योंकि...
सुनील शेट्टी अभिनेता होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं और लोगों को टिप्स दिए। एक्टर से जब पूछा गया कि एंटरप्रिन्योर के रूप में आपका सबसे बड़ा चैलेंज क्या था? आपने कैसे उसका सामना कैसे किया? इस पर उन्होंने कहा, 'मेरे लिए तो सबकुछ आसान था, क्योंकि पिताजी के रेस्टोरेंट थे। सबकुछ पहले से स्थापित था। मुझे बस मेहनत करनी थी।

फिल्मों में भी मैंने एंटरप्रिन्योरशिप ट्राई की, लेकिन मैं असफल रहा, क्योंकि मैं टाइम नहीं दे सका। मगर, आज अवसर बहुत हैं। कठिन वक्त में ही हमें मौके मिलते हैं'। उन्होंने संकेत किया कि पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण बतौर निर्माता उन्हें सफलता नहीं मिली। बता दें कि सुनील शेट्टी की प्रोडक्शन कंपनी पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट है। इसके बैनर तले वे 'खेल-नो ऑर्डिनरी गेम', 'रक्त', 'भागम भाग', 'मिशन इस्तांबुल' और 'लूट' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें