फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रोमांटिक हीरो बनने जा रहा है अब सुपरहीरो

Wed, 03 Jul 2013 05:47 PM IST
इंटरनेट डेस्क/मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के बाद अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अब एक नया सुपर हीरो मिलने जा रहा है। इस सुपरहीरो की इमेज अभी तक रोमांटिक चाकलेटी ब्वॉय की रही है।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के बाद अब सुपरहीरो बनने की बारी है रणबीर कपूर की। 'ये जवानी है दीवानी' की बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद अब निर्देशक अयान मुखर्जी ने सुपरहीरो फिल्म बनाने की सोची है।

कहने की आवश्यकता नहीं है कि इस फिल्म में उनके हीरो रणबीर कपूर ही होंगे। 'वेकअप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट फिल्में देने के बाद अयान और रणबीर एक दूसरे पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले जब अयान ने रणबीर को अपनी सुपरहीरो फिल्म के बारे में जानकारी दी थी, तो वे बहुत उत्साहित नजर आए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अयान की सुपरहीरो फिल्म ऋतिक और शाहरुख की फिल्मों की तरह बहुत महंगी तो नहीं होगी, लेकिन इसमें स्टंट दृश्यों की कमी नहीं होगी।

दरअसल सुपरहीरो वाली फिल्में बच्चों को बहुत ज्यादा लुभाती हैं, इसलिए एक्शन को कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हां, यह जरूर है कि अयान इस फिल्म को अपने ही अंदाज में फिल्माएंगे।

यूं अयान इन दिनों बार्सेलोना में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने पहले ही तय कर रखा था कि 'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज के बाद वे लंबी छुट्टी पर जाएंगे। वापस आने के बाद वे अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें