फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएंगे रणबीर कपूर, प्रोमो वीडियो देखा क्या?

Mon, 13 Nov 2023 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्स पर साझा किए गए एक विज्ञापन के अनुसार रणबीर कपूर इस मुकाबले से पहले कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रहेंगे। वे अपने फिल्म एनमिल का प्रचार करते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली, मेहनती और होनहार अभिनेताओं में से एक हैं। वह 2007 से लगातार इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और तब से अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, रणबीर बुधवार (15 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

Tiger 3 BO Collection Day 2: पहले सोमवार को टाइगर की गूंजी दहाड़, तारा सिंह, पठान, जवान सबको पीछे छोड़ा

एनिमल का प्रचार करते दिखेंगे रणबीर
एक्स पर साझा किए गए एक विज्ञापन के अनुसार रणबीर कपूर इस मुकाबले से पहले कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रहेंगे। अपनी आगामी अखिल भारतीय फिल्म एनिमल का प्रचार और भारतीय टीम का समर्थन करते हुए वहां नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में भी दोनों टीमें सेमीफानल में भिड़ चुकी हैं। उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार टीम इंडिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और वे इस जीत से पुरानी हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद
एनिमल की बात करें तो इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे सितारे भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इससे पहले वे कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषा में लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी की तस्वीर खींचते समय फोटोग्राफर हुआ घायल, अभिनेत्री ने कार भेजकर की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें