बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अपने अभिनय से उन्होंने हर किसी को दीवाना बनाया हुआ है। सेलेब्स जहां अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं वहीं उनके निजी जीवन से जुड़ी ऐसी कई बातें होती हैं जिनके बारे में जानने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं, विवादों से भी इनका पुराना नाता रहा है, बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनसे परेशान होकर उनके पड़ोसियों को पुलिस का रुख करना पड़ा। तो चलिए अपने इस लेख के जरिए हम आपको उन फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे उनके पड़ोसियों की तकलीफ हुई, इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।