बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म आठ मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में एक्टर अपनी फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे है। उन्होंने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि बॉलीवुड का बायकॉट करना ‘आधारहीन' है। बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ आठ मार्च को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म का किया खंडन
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। रविवार को अपनी नई फिल्म का प्रचार करते वक्त रणबीर ने उन खबरों का भी खंडन किया कि जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश की गई थी।
मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं फिल्में
मीडिया से बातचीत करते हुए रणबीर ने बताया कि यदि आप मुझसे ‘बॉलीवुड का बहिष्कार’ के बारे में किसी भी आह्वान के बारे में पूछते हैं तो मुझे वह वास्तव में निराधार लगता है। महामारी के बाद बहुत सारी नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं। फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। हम दुनिया को नहीं बचा रहे हैं। दर्शक चिंता भुलाने के लिए सिनेमाघरों में आते हैं। वे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने और अच्छा वक्त बिताने आते हैं। मैं बहिष्कार की बात नहीं जानता।'
कब रिलीज होगी फिल्म
'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है, जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से पहली बार रणबीर और श्रद्धा एक साथ पर्दे पर आ रहे हैं। आखिरी बार रणबीर को पिछले साल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था, जिसमें उनकी पत्नी आलिया उनके साथ काम करती नजर आई थीं।