रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शक रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। इस ट्रेलर में एक और सीन की चर्चा है वो है रणबीर कपूर का न्यूड हो जाना।
दरअसल बम ब्लास्ट में फंसे संजय दत्त को पूछताछ के लिए जब पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है तो वहां उनके सारे कपड़े उतारकर तलाशी ली जाती है। इस सीन में रणबीर पूरी तरह से न्यूड दिख रहे हैं। खैर इस फिल्म से पहले बी रणबीर कपूर न्यूड हो चुके हैं।
ट्रेलर लॉन्च इंवेट पर पहुंचे रणबीर कपूर ने फिल्म में न्यूड सीन देने पर कहा कि ‘संजू’ में उन्हें यह सीन करने में कोई भी मुश्किल नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं तो पहली फिल्म में ही न्यूड चला गया था। मेरा टॉवल गिर गया था। मैं असल जिंदगी में थोड़ा शर्मीला हूं, लेकिन जब कैमरे के सामने होता हूं तब आपको अपनी भावनाओं को लेकर न्यूड रहना पड़ता है।'
‘संजू’ 29 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोईराला और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।