फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे में ही 'संजू' के ट्रेलर को देख चुके हैं करोड़ों लोग, यूजर्स ने अभी से बता दिया सुपरहिट

Thu, 31 May 2018 08:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sanju - फोटो : Screengrab from Sanju Trailer
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने एक साथ पांच शहरों से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया है। रिलीज के बाद से ही ये यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। 'संजू' का ट्रेलर सिर्फ अपने धांसू डायलॉग्स के लिए ही नहीं बल्कि संजय दत्त की 350 गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चा में है। 18 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


ट्रेलर में संजय दत्त कहते हुए दिख रहे हैं कि इतनी वैराइटी वाली लाइफ आपको कहां मिलेगी। मैं बेवड़ा हूं ठरकी हूं ड्रग एडिक्ट हूं...सब हूं लेकिन टैररिस्ट नहीं हूं। फैंस को ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।

ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। ट्रेलर के आने के बाद से संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा गिरा है। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है।
विज्ञापन


ट्रेलर को देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि फोटो में संजय दत्त की जगह रणबीर कपूर हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें