फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट कर 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के प्रमोशन में जुटे हर्षवर्धन कपूर, 1 जून को रिलीज होगी फिल्म

Thu, 31 May 2018 08:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच वह फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए हैं। हर्षवर्धन कपूर बड़े ही अनोखे तरीके से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह सुपरहीरो बनकर स्टंट करते नजर आए हैं।
विज्ञापन


जी हां हर्षवर्धन कपूर अपनी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के प्रमोशन के लिए मुंबई के मॉल में पहुंचे। इस दौरन उन्होंने भावेश जोशी का मास्क पहनकर स्टंट और ‘हैंड टू हैंड कॉम्बैट’ जैसे एक्शन सीन किए। मॉल के बीच में हर्षवर्धन कपूर की इन एक्शन सीन को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए है। उन्होंने अपने स्टंट सीन के साथ लोगों से 'भावेश जोशी सुपरहीरो' देखने का आग्रह भी किया। 

आपको बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' दूसरी फिल्म है। उन्होंने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें