आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
तीन शेरों को देखकर रणबीर की हो गई थी हालत खराब
रणबीर की यह बात सुनकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे खास पल का कोई सबूत तो होना ही चाहिए। इस पर रणबीर ने बताया कि उनके पास अंगूठी तो थी, लेकिन उस वक्त कुछ ऐसा हुआ, जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।
रणबीर ने कहा, 'वहां से करीब 100 फीट की दूरी पर तीन शेर खड़े थे। मेरी शेरनी मेरे सामने खड़ी थी और मैं चूहे की तरह घुटनों पर बैठकर उससे पूछ रहा था, 'बेबी, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'
रणबीर ने आगे कहा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे खास और अजीब अनुभवों में से एक था, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।
देखें वीडियो -
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-राहा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt