फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: क्या तीन पार्ट में बनेगी फिल्म? रणबीर कपूर ने गलती से कर दिया बड़ा खुलासा; बोले- 'जिंदगी भर हमारा...'

Tue, 03 Nov 2026 08:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर की रामायण जल्द ही रिलीज होने वाली है। 
  • फिलहार फिल्म के स्टार्स इसके प्रमोशनंस में लगे हुए हैं। 
  • लेकिन हाल ही में एक्टर रणबीर ने फिल्म के तीसरे पार्ट पर बड़ा बयान दे दिया। जो अब चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन
रामायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म के एक्टर्स भी इसके बड़े स्तर पर प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दे दिया, जो अब चर्चा का केंद्र बन गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


क्या बोल गए रणबीर कपूर? 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव साझा किए। साथ ही, उन्होंने इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक दिलचस्प अपडेट भी दिया। अभिनेता ने बताया कि वह दूसरे पार्ट का 50 प्रतिशत काम पहले ही पूरा कर चुके हैं। लेकिन उनकी अगली बात ने फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा।

रणबीर ने कहा, 'मैं दूसरे पार्ट का 50 प्रतिशत काम पूरा कर चुका हूं। हम पहले से ही इसकी शूटिंग कर रहे हैं। जब हम दूसरे पार्ट या तीसरे पार्ट को पूरा कर लेंगे, अगर इसका तीसरा पार्ट बनता है तो। मुझे नहीं लगता कि यह फिल्म कभी हमारा पीछा छोड़ेगी। यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका है। फिल्म का नतीजा चाहे जो भी हो, यह सिर्फ मेरे करियर को नई पहचान देने वाली नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी को बदलने वाली फिल्म है।'
विज्ञापन
Trending Videos

रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
फिर क्या था... इस बातचीत में रणबीर का तीसरे पार्ट का जिक्र करना ही फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बन गया। इसके बाद कुछ लोग तीन फिल्मों की कहानी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए, तो कुछ ने मजाक में कहा कि शायद रणबीर ने गलती से ऐसी बात बता दी है, जिसे उन्हें अभी नहीं बताना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर का स्पॉइलर कपूर वापस आ गया है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'वे उस खास हिस्से को आसानी से एडिट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पता नहीं क्यों।' वहीं कुछ यूजर्स ने रणबीर को बॉलीवुड का टॉम हॉलैंड बता दिया, जो बातों-बातों में फिल्म के स्पॉइलर्स का खुलासा कर देते हैं। 

देखें वीडियो-
विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'रामायण'? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 'मैंने तेरे ही भरोसे' फेम सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; मांगी ये दुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें