फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील लोधी: 'मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए', शुरू हुआ 'हनुमान अंश' फेम गायक की आंखों का इलाज; मांगी यह दुआ

Tue, 03 Nov 2026 07:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' से पहचान बनाने वाले सुनील लोधी ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।
  • उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
  • इस बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने दिल की बात कही है।
विज्ञापन
फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' के सिंगर सुनील लोधी - फोटो : इंस्टाग्राम @suneel_lodhi.singer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' को गाने वाले सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। 
विज्ञापन


आंखों का इलाज हुआ शुरू 
तस्वीरें शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, 'हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है। आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है। प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं।

मेरे माता-पिता का वर्षों का इंतजार पूरा हो, मेरे अपनों की दुआएं कबूल हों। आप सभी से निवेदन है कि मेरे लिए दिल से प्रार्थना कीजिए। आपका प्यार, आशीर्वाद और दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। हे प्रभु! अब बस एक कृपा और कर देना… मेरी आंखों की रोशनी वापस लौटा देना। जय श्री राम।' 
विज्ञापन


सुनील की इस भावुक पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने और आंखों की रोशनी वापस आने की कामना कर रहे हैं।
Trending Videos

फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' के सिंगर सुनील लोधी - फोटो : इंस्टाग्राम @suneel_lodhi.singer
बचपन में भी आखों का इलाज करवाने की कोशिश की थी
सुनील के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। परिवार के पास करीब दो एकड़ जमीन है और पशुपालन भी आय का एक जरिया है। बचपन में सुनील के माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार उनका इलाज करावाया था, लेकिन उनकी आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी। अब उन्होंने एक बार फिर आंखों का इलाज शुरू करवाया है। 

सुनील लोधी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं सुनील लोधी?
25 वर्षीय सुनील सिंह लोधी मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव अगरा से हैं। सुनील जन्म से दृष्टिबाधित हैं और अपनी आंखों से दुनिया की रंगत नहीं देख पाते, लेकिन उनकी सुरीली आवाज ने उन्हें गांव की चौपालों और धार्मिक आयोजनों से निकालकर बॉलीवुड तक पहुंचा दिया है।

हाल ही में बाबा नीम करौली महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनका गाया भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई...' ने लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। सोशल मीडिया पर इस भजन पर हजारों रील्स बनाई गईं और उनकी गायकी को काफी तारीफें मिलीं। 
विज्ञापन

हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में 
  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में ग्रॉस 452.96 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

ये भी पढ़ें- रामायण: ऑनलाइन लीक करने वालों की खैर नहीं, फिल्म की पाइरेसी करने वालों पर होगी कार्रवाई; कोर्ट का बड़ा फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें