फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने की एक गलत हरकत

Sat, 07 Dec 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा शांत और हंसमुख रहने वाले रणबीर कपूर ने एक ऐसी हरकत कर दी है जिससे वह गुड से बैड बॉय में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि रणबीर ने ये हरकत पैपरेजी से खफा होकर की है लेकिन उनकी ये गुस्ताखी उन पर काफी भारी भी पड़ सकती है।

रणबीर ने पैपरेजी से नाराज होकर एक फोटोग्राफर का कैमरा ही छीन लिया और उसे लेकर भी चले गए कैमरा लौटाने की कोई खबर अभी तक नहीं आई है।

रणबीर कपूर को लेट नाइट पार्टीज में अक्सर स्पॉट किया जाता है बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को रणबीर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ ऐसी ही एक पार्टी के लिए निकले लेकिन मीडियाकर्मियों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन


जब रणबीर को ये पता चला तो वो वहां से निकल गए लेकिन मीडिया ने उनका पीछा किया जब रणबीर ने अपनी कार रोककर फोटोग्राफरों को ऐसा करने से रोका यहीं पर बात बढ़ती गई।
विज्ञापन


इसी बीच रणबीर ने वो कर दिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था रणबीर ने एक फोटोग्राफर का कैमरा छीन लिया और अपनी कार स्टार्ट करके वहां से चले गए।

लगता है रणबीर का मिजाज भी अब सलमान खान जैसा होता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें