हॉट और सिजलिंग कंगना रानौठ अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके इरादे तो यही बयां कर रहे हैं क्योंकि कंगना लोगों से उनके हनीमून एक्सपीरिऐंस के बारे में पूछने की योजना जो बना रही हैं।
अगर कंगना लोगों से ये पूछेंगी कि उन्होंने अपना हनीमून कैसे मनाया? तो फिर तो सवाल उठना लाजमी ही है।
चौंकिए मत दरअसल ये कंगना रानौठ की आगामी फिल्म 'क्वीन' के लिए तय की गई स्पेशल प्रमोशनल स्ट्रेटजी है जिसकी खबर सूत्रों के हवाले से आई है।
इस स्ट्रेटजी के तहत कंगना लोगों से उनके हनीमून अनुभवों को साझा करेंगी। फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ बिल्कुल अलग प्लान बनाया जाए ताकि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके।
ऐसा करने से लोग फिल्म के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित होंगे। वैसे इस योजना को अभी रिवील नहीं किया गया है लेकिन ये तय है कि कंगना जल्द ही आपको हनीमून के बारे में दिखेंगी।
वैसे भी 'रज्जो' के फ्लॉप होने के बाद कंगना फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं।