फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलजी' का छोटा भाई नहीं बनना चाहते रणबीर कपूर, कहीं दीपिका पादुकोण तो असली वजह नहीं

Sun, 12 Aug 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'तख्त' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। करण ने हाल ही में 'तख्त' के पोस्टर के साथ इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी खुलासा कर दिया है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मुगल पीरियड ड्रामा पर आधारित 'तख्त' में करण जौहर एक्टर रणबीर कपूर को भी कास्ट करना चाहते थे। लेकिन खबर है कि 'तख्त' में रणवीर सिंह होने के वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

गौरतलब है कि करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' की कहानी रणबीर कपूर को पढ़वाई और उन्हें यह कहानी काफी पसंद भी आई। लेकिन जब करण ने रणबीर को रणवीर सिंह के भाई का रोल ऑफर किया तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। हालांकि रणबीर कपूर ने 'तख्त' में काम करने से क्यों मना किया इस बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया है। लेकिन दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड होने के कारण शायद रणबीर कपूर रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। पता हो कि रणवीर सिंह और दीपिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। 
विज्ञापन

वहीं बात करें तख्त से जुड़ी अन्य चीजों की तो यह फिल्म मुगल सिंहासन पर बैठने को लेकर रची गई कहानी है। शाहजहां और मुमताज के दो बेटों यानी दो भाइयों की इस कहानी में मुगल काल की महत्वकांक्षा, लालच, विश्वासघात और उत्तराधिकार को दर्शाया जाएगा। गौरतलब है कि मुगलों ने भारत में 17वीं शताब्दी के अंत से 18वीं शताब्दी के मध्य तक शासन किया था। रणवीर सिंह के बारे में बताते चलें कि वे जल्द ही 'सिम्बा' और 'गली बॉय' में नजर आने वाले हैं। 'सिम्बा' में उनके साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं तो वहीं 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ उनकी जोड़ी बनी है। आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग को पूरी करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें