फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिल्म 'भारत' से पहले ये बड़ा चैलेंज पूरा करते नजर आए सलमान खान, देखें जबरदस्त बॉडी

Sat, 11 Aug 2018 10:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bollywood
विज्ञापन

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर फिटनेस चैलेंज को लेकर खूब चर्चा हुई थी। इसमें राजनीति से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी ट्रेंडिंग रहे थे। लेकिन देर-सवेर बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं। 

विज्ञापन


भाईजान ने ये चैलेंज स्वीकार कर अपना एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में दबंग खान कसरत और साइक्लिंग करते दिख रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा कि 'हमने भी ले लिया चैलेंज, बेशक हम एक महीना लेट हो गए।' बता दें कि दो महीने पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 'हैशटैग हम फिट तो इंडिया फिट' से इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी।

salman khan
इस चैलेंज के दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स वीडियो पोस्ट कर दूसरे स्टार्स को भी इस चैलेंज को पूरा करने के लिए टैग कर रहे थे। ऐसे में कई स्टार्स इस चैलेंज से जुड़ते गए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ऋतिक रोशन, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। बता दें कि गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सलमान खान को ये चैलेंज दिया था।  
विज्ञापन

salman khan
बता दें कि फिलहाल 'दबंग खान' अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक सलमान अपने वजन को लेकर जिम में खूब पसीना भी बहा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें