वैसे आम तौर पर एक निर्देशक को आपने अपनी फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते ही सुना होगा। लेकिन इम्तियाज अली ऐसा नहीं सोचते। 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में बना चुके इम्तियाज ने अपनी आने वाली फिल्म 'तमाशा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपनी कास्ट रणबीर कपूर और दीपिका की 'बुराई' की।
इम्तियाज ने कहा,'मैं इन दोनों को अच्छा अभिनेता नहीं मानता और शायद इनसे खराब कोई है भी नहीं।' इम्तियाज ने कहा, 'इन दोनों के साथ काम करना अजीब है, मैं इन्हें अच्छा अभिनेता नहीं मानता बल्कि ये खराब हैं।'
एकबारगी सभी को हैरान कर देने वाले इस जवाब को स्पष्ट करते हुए इम्तियाज बोले, 'अरे ये अच्छे नहीं, बहुत अच्छे हैं और खराब इसलिए क्योंकि ये सीन को कुछ से कुछ बना देते हैं और निर्देशक की चलने नहीं देते।' सभी ने इम्तियाज की इस सफाई के बाद चैन की सांस ली।