फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जिन लड़की कहानी 'मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं' पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्सी फिल्म बनाने के लिए मशहूर कांति शाह एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है 'सनी लियोनी बनना चाहती हूं'। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो वर्जिन है और एक टॉप पोर्न स्टार बनना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक इस बात से सनी और उनके पति डेनियल वेबर नाराज हैं और अदालत की शरण लेने वाले हैं।
विज्ञापन


जबसे सनी लियोनी की भारत में एंट्री हुई है, तब से वह अपनी चमक बिखेर रही हैं। भले ही उनकी फिल्में उतनी नहीं चल रहीं, लेकिन उनकी मांग तब भी लगातार बनी हुई है। अब तो फिल्म निर्माता भी सनी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने से नहीं चूक रहे हैं।

खबर आई है कि सेक्सी फिल्म बनाने के लिए मशहूर कांति शाह एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है 'मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं'। इस बात पर सनी कांति से नाराज हो गई हैं कि उनसे बिना पूछे उन्होंने ऐसा फैसला क्यों कर लिया, इसलिए सनी लियोनी ने उन्हें अदालत में घसीटने की बात कही है।
विज्ञापन


वैसे सनी को तो खुश होना चाहिए कि अब उनके नाम पर फिल्म बनने जा रही है। क्योंकि उन्हें दुख होता है कि इंडस्ट्री में कोई उन्हें गंभीर तौर पर नहीं लेता। जबकि फिल्मकार अपनी फिल्म में उनका एक सेक्सी आइटम या सीन भी रखने लगे हैं।

सनी को कोई बड़ा फिल्मकार फिल्मों में नहीं लेता

हाल ही में करण जौहर ने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में सनी को छोटा सा रोल दिया है। वह फिल्म के हीरो रणबीर कपूर की पड़ोसन बनी हैंए जो उनको रिझाने के लिए अपने ग्लैमरस अंदाज दिखाती है। यानी रणबीर के साथ सनी तड़कता-भड़कता गाना कर रही हैं और कुछ सीन भी।

सनी को भी शिकायत थी कि कोई बड़ा फिल्मकार उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लेता और बड़े कलाकार भी उनसे परहेज करते हैंए पर इस फिल्म से सनी की यह शिकायत भी दूर हो गई है। यहां यह भी बताते चलें कि हाल ही में सनी ने फिल्म निर्माण की तरफ भी अपने कदम बढ़ा दिए है। उन्होंने पति के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है।

जिसके तहत उन्होंने एक फिल्म बनाने की भी घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है मगर यह तय हो चुका है कि फिल्म की हीरोइन खुद सनी होंगी। बताया जा रहा है कि सनी इस फिल्म में सुपर हीरोइन की भूमिका निभानेवाली हैं।

उनका सपना है कि वह सुपर हीरोइन बनें, मगर ऐसा हो नहीं पाया था। शायद इसीलिए उन्होंने फिल्म निर्माण की तरफ कदम बढ़ाया है ताकि अपने मन मुताबिक फिल्म और किरदार कर सकें, क्योंकि बॉलीवुड ने तो उन्हें अपना लिया मगर शायद उन्हें वह मुकाम नहीं मिला जो वह चाहती हैं।

सनी लियोनी को भुनाने की कोशिश

कांति शाह की फिल्म सनी लियोनी बनना चाहती हूं, एक ऐसी लड़की की कहानी है जो वर्जिन है और एक टॉप पोर्न स्टार बनना चाहती है। जाहिर सी बात है कि सनी लियोनी का नाम भुनाने की कोशिश है। सूत्रों के मुताबिक इस बात से सनी और उनके पति डेनियल वेबर नाराज हैं और अदालत की शरण लेने वाले हैं।

उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है बिना सनी लियोनी की मंजूरी के कांति कैसे सनी का नाम इस्तेमाल कर सकते हैं। रामगोपाल वर्मा ने भी अंतरा माली को लेकर फिल्म मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं बनाई थी, जिसमें एक गांव की युवती माधुरी बनने मुंबई आती है।

बिना माधुरी के विरोध के वो फिल्म आई और गई। पिछले दिनों रामू ने श्रीदेवी के नाम पर भी फिल्म बनाई थीए जिससे श्रीदेवी नाराज हुई थीं। सवाल उठता है कि क्या वाकई लड़कियां सनी लियोनी बनना चाहेंगी, अब माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी से तो सनी की तुलना दूर-दूर तक नहीं हो सकती।
विज्ञापन

अगले जन्म में कभी भी सनी लियोनी नहीं बनना चाहेंगी!

ऐसे में कांति शाह सनी लियोनी बनना चाहती हूं फिल्म बनाकर क्या साबित करना चाहते हैं खुद सनी लियोनी का कहना है कि वह अगले जन्म में कभी भी सनी लियोनी नहीं बनना चाहेंगी।

इधर सनी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सेंसर बोर्ड ने सनी लियोनी पर कुछ मेहरबानी कर दी है। हालांकि इस मेहरबानी पर सनी को लेकर फिल्म बनाने वाले निर्माता काफी परेशान हैं।

बताते चलें कि सनी की '‌मस्तीजादे' को सेंसर ने पास करने से ही मना कर दिया था। इसके बाद निर्माता को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। सेंसर द्वारा सुझाए गए कट्स को मानना पड़ा तब जाकर सेंसर ने फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया। मस्तीजादे अब चार दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें