फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया-रणबीर की झलक पाना होगा मुश्किल, शादी को प्राइवेट रखने के लिए निकाली ये नई तरकीब

Tue, 12 Apr 2022 01:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी को कपूर और भट्ट परिवार सीक्रेट बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, जिसके लिए उन्होंने एक और तरीका निकाल लिया है। आइए दिखाते हैं वीडियो।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का काउटंडाउन शुरू हो गया है। दोनों 14 से लेकर 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रणबीर और आलिया का परिवार इस शादी को प्राइवेट बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा है, जिस वजह से अब तक दोनों परिवार की तरफ से शादी की डेट कंफर्म नहीं की गई है। लेकिन दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी अभिनेता के घर 'वास्तु' में होगी। ऐसे में इस घर को भी ढक दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, रणबीर और आलिया की शादी एक दम प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे। ऐसे में शादी से पहले रणबीर कपूर का 'घर वास्तु' को पूरी तरह सफेद पर्दे से ढक दिया गया है, ताकि घर के अंदर चल रही तैयारियों की जानकारी बाहर तक ना आ सके। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी रणबीर के घर के बाहर सफेद पर्दे लगा रहा है। इससे साफ है वह दोनों शादी को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कृष्णा राज के बंगले की सजावट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें घर दुल्हन की तरह सजता दिख रहा है। शादी के बाद आलिया रणबीर के साथ इसी बंगले में रहने वाली हैं। नीतू कपूर भी अपने बच्चों के साथ इसी घर में रहेंगी। इसके अलावा, आरके स्टूडियो को भी लाइट के जरिए बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। हालांकि आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेच दिया था और अब यह प्रॉपर्टी उनकी नहीं है।
विज्ञापन


आलिया और रणबीर पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की शादी एक खास थीम पर होने जा रही है, जिसमें पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। आलिया भट्ट का वेडिंग ड्रेस की थीम का है। सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा ने मिलकर आलिया का लहंगा डिजाइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें