फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesariya Song: आलिया-रणबीर के ‘केसरिया’ का उड़ रहा खूब मजाक, बिरयानी में इलायची से लेकर तरह-तरह के मिल रहे नाम

Sun, 17 Jul 2022 10:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' का फैंस को काफी समय से इंतजार था। लेकिन गाने की एक लाइन लोगों को पसंद नहीं आई और अब वो सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
केसरिया गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' का फैंस को काफी समय से इंतजार था। गाने का टीजर रणबीर और आलिया की शादी के वक्त रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही इसे काफी पसंद किया जा रहा था। आज यानी 17 जुलाई को 'केसरिया' गाना रिलीज हुआ और ट्रेंड भी करने लगा। लेकिन जहां कुछ लोग इस गाने को साल का सबसे अच्छा गाना बता रहे हैं, तो कुछ इसका जमकर मजाक भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने को लेकर फनी मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन

अरिजीत ने गाया है गाना
'केसरिया' गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। पूरे गाने को ईशा और शिवा पर फिल्माया गया है, जिसमें कुछ हिंग्लिश फ्रेज का इस्तेमाल किया गया है और उन्हीं को लेकर गाने का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, गाने की एक लाइन है, ‘काजल की स्याही से लिखी हैं तूने न जाने कितनों की लव स्टोरियां।’ अब लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर इस लाइन का खूब मजाक बन रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

लव स्टोरियां नहीं आया पसंद
इस एक लाइन की वजह के गाने पर मीम्स की बौछार हो गई है।  किसी ने जेठालाल का चेहरे के साथ केसरिया लाइन को बढ़िया बताकर लव स्टोरियां लाइन को बुरा बताया है, तो कुछ इसे बिरयानी में इलायची की तरह बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह लव एंथम नहीं हो सकता है, गाने का टीजर जितना अच्छा लगा था, पूरे गाने ने उतना ही मजा किरकिरा कर दिया है। 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें