फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-दीपिका फिर साथ करेंगे फिल्म

Fri, 05 Feb 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल फिल्म तमाशा भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन यह तय रहा कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक साथ देखना चाहते हैं। यही वजह है कि निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने दोनों सितारों को लेकर नई फिल्म की योजना बनाई है। सूत्रों की मानें तो रणबीर-दीपिका ने फिल्म के लिए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि साजिद के पास कुछ स्क्रिप्ट्स थीं जो उन्होंने इन ऐक्टरों को बताईं। जिनमें से एक पर दोनों साथ काम करने को राजी हो गए। सूत्रों की मानें तो साजिद 2017 के लिए इस फिल्म की घोषणा इस वर्ष ही कर देंगे।

फिलहाल रणबीर-दीपिका अपने इस साल के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। रणबीर जहां जग्गा जासूस, संजय दत्त की बायोपिक और अयान मुखर्जी की अगली फिल्म कर रहे हैं, वहीं दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें