फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कैटरीना से अच्छी हिंदी बोलेंगी लूलिया?

Wed, 03 Feb 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने कैटरीना कैफ को बॉलीवुड के बारे में बहुत कुछ सिखाया लेकिन हिंदी बोलना नहीं सिखा पाए। अब सूत्रों की मानें तो उनकी नई दोस्त लूलिया वेंतूर के साथ ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


चर्चा है कि लूलिया खुद हिंदी सीखना चाहती हैं और बोलने की के लिए काफी प्रयास कर रही हैं। बताया जाता है कि सलमान के परिवार के साथ रहते हुए उन्होंने हिंदी के काफी शब्द सीख लिए हैं और समय-समय पर उनका इस्तेमाल करती हैं।

लूलिया रोमानियाई अभिनेत्री हैं और फिल्म ओ तेरी में आइटम डांस भी कर चुकी हैं। बताया जाता है कि वह भी कैटरीना की तरह बॉलीवुड में हीरोइन के रूप में किस्मत आजमाना चाहती हैं और इसके लिए हर हाल में हिंदी सीखने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


वह इन दिनों सलमान के साथ हिंदी बोलने की कोशिश करती हैं, हालांकि उच्चारण को लेकर समस्याएं हैं। सलमान खुद लूलिया को हिंदी के नए-नए शब्द सही ढंग से बोलना सिखा रहे हैं।

देखना रोचक होगा कि क्या एक दिन ऐसा भी आएगा जब लूलिया कैटरीना से अच्छी हिंदी बोलेंगी। कैटरीना को बॉलीवुड में दस साल हो चुके हैं और उन्हें सही ढंग से हिंदी बोलना नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें