फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: शादी के बीच वायरल हुई आलिया भट्ट की मेहंदी की तस्वीर, गुलाबी लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

Thu, 14 Apr 2022 04:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म इंडस्ट्री के इस मशहूर स्टार कपल रणबीर और आलिया की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यही वजह है कि प्रशंसक लगातार इस कपल की एक झलक पाने को बेताब है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार आज अपने लंबे रिलेशन के बाद आज शादी करने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री के इस मशहूर स्टार कपल की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यही वजह है कि प्रशंसक लगातार इस कपल की एक झलक पाने को बेताब है। इसी बीच अब जल्द ही दुल्हन बनने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : social media
इस तस्वीर के सामने आते ही वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह फोटो रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर है। दरअसल, सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस शादी के जोड़े में सजी मेहंदी लगाई नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने हाथ में लगी मेहंदी भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर के नाम पर काफी वायरल की जा रही है। हालांकि, हम आपको बता दें कि यह तस्वीर हाल ही में हुई रणबीर- आलिया की मेहंदी सेरेमनी की नहीं है। यह तस्वीर काफी पुरानी है और इसका वास्तविकता से कोई लेना- देना नहीं है।

आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

यह तस्वीर अभिनेत्री आलिया भट्ट के एक कमर्शियल एड की है, जो अब शादी के माहौल में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री मेंहदी कलाकार वीना नागदा के साथ पोज देते हुए अपनी मेहंदी डिज़ाइन को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

यह तस्वीर एक चॉकलेट  के विज्ञापन की है, जिसमें आलिया भट्ट हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी में दिखाई दे रही है। हालांकि, यह काफी पुरानी तस्वीर है, जिसे कुछ लोग हाल ही में हुई रणबीर- आलिया की मेहंदी की तस्वीर मान रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया आज दोपहर सात फेरे लेने वाले हैं, लेकिन दोनों की कलाकारों की शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई हैं।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें