फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: बेटे की शादी में मां नीतू कपूर को आई पति ऋषि कपूर की याद, शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर

Thu, 14 Apr 2022 01:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर- आलिया की शादी को लेकर जहां अभी तक कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही थी, तो वहीं अब लगातार शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी गलियारों में इन दिनों मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह कपल आज दोपहर शादी के बंधन में बंधने वाला है। बीते की दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले रणबीर- आलिया की शादी को लेकर लगातार की तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। शादी को लेकर जहां अभी तक कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही थी तो वहीं अब  लगातार शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच अब रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस अपने बेटे के इस खास दिन पर नीतू अपने पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को बेहद याद कर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : insta-viralbhayani/social media
स्टोरी में शेयर की गई एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने हाथ में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने हाथ में लगा मेहंदी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल, नीतू ने अपनी मेंहदी में पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है। एक्ट्रेस ने इसी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने पति को इस खास दिन पर याद किया।

विज्ञापन

ऋषि, नीतू और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते दिनों मशहूर फिल्म मेकर सुभाष घई ने एक बातचीत में खुलासा किया था कि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर साल 2020 में ही रणबीर और आलिया की शादी करवाना चाहते थे, लेकिन कैंसर के कारण हुए उनके निधन की वजह से उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। ऐसे में जब आज ऋषि कपूर का सपना पूरा होने जा रहा है। जाहिर है कि पूरे कपूर खानदार को दिवंगत अभिनेता की कमी खल रही होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें