फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने सामंथा की बीमारी पर किया कमेंट, बोले- बीमारी तो होती है, लेकिन...

Mon, 06 Mar 2023 08:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rana Daggubati-Samantha Ruth Prabhu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त परेशान रहीं। एक तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई और दूसरी तरफ वह एक ऑटो इम्यून बीमारी मायोसिटिस की गिरफ्त में आ गईं। बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। इस बारे में अब साउथ एक्टर राणा दुग्गुबाती ने टिप्पणी की है। सामंथा के पब्लिकली अपनी बीमारी के बारे में बताने को लेकर राणा दग्गुबाती क्या सोचते हैं, यह उन्होंने बताया है। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस से लगातार की बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राणा ने कहा कि सामंथा की बीमारी का पता लगने के बाद वह लगातार उनके संपर्क में थे। एक्टर ने आगे कहा, 'हर किसी की जिंदगी में कठिनाइयां आती हैं। हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा होगा, जो जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देता है। या जो जीवन के लिए खतरा है।'
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे हैं सबसे हुरियारे, होली पर जमकर करते हैं मस्ती
विज्ञापन


फिर से उठ खड़े होना ही खूबसूरत है
सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी की जानकारी देने के सामंथा के फैसले पर राणा दग्गुबाती ने कहा, 'यह सबकुछ इस पर निर्भर करता है कि आप इससे कैसे डील करते हो और कब इस बारे में बोलना चाहते हो। बुरी चीजें होती हैं, लेकिन खूबसूरती इसी में है कि आप वापस उठ खड़े हों और चलना जारी रखें।'
विज्ञापन

Smriti Irani: जब जान्हवी कपूर की वजह से ट्रोल हुईं स्मृति ईरानी, यूजर्स ने लगा दी थी सोशल मीडिया पर क्लास

'राणा नायडू' में नजर आएंगे दग्गुबाती
बता दें कि सामंथा ने अपनी फिल्म 'यशोदा' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया था। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म शाकुंतलम में नजर आएंगी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होनी थी, मगर अब यह अप्रैल में दस्तक देगी। इसके अलावा सामंथा इन दिनों 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। वहीं राणा दग्गुबाती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने चाचा वेंकटेश दग्गुबाती के साथ नेटफ्लिक्स एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज 'राणा नायडू' में नजर आएंगे। सीरीज 10 मार्च को रिलीज होगी।
Box Office Report: सेल्फी-शहजादा की हवा निकली तो वीकेंड पर और गाढ़ा हुआ पठान का रंग, एंट मैन ने भी चौंकाया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें