फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गायिका राम्या NSK बनीं मां, पति और बेटे के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीर

Sat, 11 Jul 2020 11:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गायिका राम्या NSK बनीं मां - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

दक्षिण भारत की मशहूर गायिका राम्या एनएसके और अभिनेता सत्या हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। राम्या ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'हैलो एवरीवन। आप में से कई लोगों ने मुझसे पूछा था कि मैं वेट क्यों गेन कर रही हूं। और मैंने जवाब देते हुए कहा था कि आप सभी के साथ जल्द खुशखबरी साझा करूंगी। तो खुशखबरी ये है कि मैं हाल ही में मां बनी हूं। मैं इसके बाद अपने स्वास्थ्य और वर्कआउट पर ध्यान देने वाली हूं।'

विज्ञापन

इसके बाद राम्या के फैंस ने सोशल मीडिया पर ही बधाई देनी शुरू कर दी। एक फैन ने पूछा, लड़का है या लड़की इस पर राम्या ने कहा बेबी बॉय। 

बता दें राम्या ने दक्षिण भारत और विभिन्न भाषाओं में 400 से अधिक गाने गाए हैं। राम्या ने पिछले साल सितंबर में एक निजी समारोह में अभिनेता सत्या से शादी की थी। गायन के अलावा, राम्या ने बिग बॉस तमिल के दूसरे संस्करण में भी भाग लिया था। इसकी मेजबानी कमल हासन ने की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें