दिनों दिन आमिर खान की फिल्म पीके के विरोध में कई बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब इस फिल्म के विरोध में योगगुरु बाबा रामदेव का नाम भी जुड़ गया है।
बाबा रामदेव ने फिल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिखाए गए दृश्य और संवादों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह हिन्दू धर्म का अपमान है।
इससे पहले द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी पीके फिल्म को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। मुंबई में इस फिल्म के विरोध में प्रदर्शन भी हो रहा है। जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी ने फिल्म की प्रशंसा की थी।