फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीके' सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की पीके रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म अभी तक दुनिया भर में 368 करोड़ रुपए से अधिक कमा चुकी है। वहीं विभिन्न विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस जानकार फिल्म को लेकर नए कयास लगा रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म पूरे विश्व में अबतक की कमाई के बॉलीवुड फिल्मों के सभी रिकार्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन


आमिर खान के लिए क्रिसमस बेहद अच्छा साबित हुआ है। पिछले साल इसी समय रिलीज हुई उनकी फिल्म 'धूम 3' ने भी बाक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता पाई थी। अब 'पीके' देश में कमाई के मामले में दौ सौ करोड़ की कमाई से अधिक की कमाई करते हुए अपनी ही फिल्म 'धूम-3' का रिकॉर्ड तोड़ कर 300 करोड़ रुपये के आंकड़ें को छूने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

आमिर तोड़ेंगे अपनी ही फिल्म का रिकार्ड

पूरे विश्व में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में आमिर खान की फिल्म धूम 3 सबसे आगे है। फिल्म ने 542 करोड़ रूपए कमाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का नंबर आता है, इस फिल्म ने 422 करोड़ की कमाई की है।

वहीं तीसरे नंबर पर भी आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स आती है, जिसने 395 करोड़ कमाए। वहीं शाहरूख खान की 'फिल्म हैप्पी न्यू इयर' 383 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। इसके बार नंबर आता है सलमान खान की फिल्म किक का, जिसने 377 करोड़ कमाए। ऋतिक रोशन की कृष 374 करोड़ रुपए कमाने के साथ छठवें नंबर पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें