इंग्लिश वर्जन में हुआ एआई का इस्तेमाल
मेकर्स ने 'रामायण: पार्ट 1' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। असल में, कई लोगों को लगा कि इंग्लिश ट्रेलर हिंदी वर्जन से बेहतर है। हालांकि फिल्म इंग्लिश में शूट नहीं की गई है, लेकिन ट्रेलर में लिप-सिंक एकदम सही है। खबरों के अनुसार, मेकर्स ने सभी भाषाओं में लिप-सिंक को सही करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसलिए न सिर्फ इंग्लिश ट्रेलर बल्कि रीजनल वर्शन के प्रोमो में भी लिप-सिंक एकदम सही है।