फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: राम से पहले रावण की कहानी और तलवार चलाती सीता, रणबीर की फिल्म में देखने मिलेंगे यह 5 खास प्रसंग

Thu, 05 Nov 2026 06:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 
  • फिल्म का रिलीज से पहले ही फैंस में काफी क्रेज था। 
  • जानिए इस फिल्म में क्या खास देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
रामायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस फिल्म में रामायण की कहानी को पहले से कुछ अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। अब तक बनी रामायण की फिल्मों और टीवी सीरियल्स में जिन प्रसंगों को ज्यादा जगह नहीं मिली, उन्हें भी इस बार विस्तार से दिखाया गया है। आइए जानते हैं फिल्म के कुछ ऐसे ही खास प्रसंगों के बारे में।
विज्ञापन
Trending Videos

'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
राम से पहले रावण की दिखाई कहानी 
आमतौर पर रामायण की कहानी राजा दशरथ के दरबार से शुरू होती है। इसके बाद राम और उनके भाइयों का बचपन, शिक्षा, सीता स्वयंवर, विवाह और वनवास जैसे प्रसंग दिखाए जाते हैं। रावण की कहानी इसमें काफी आगे जाकर शुरू होती है।

लेकिन इस बार नितेश तिवारी ने कहानी की शुरुआत रावण से की है। फिल्म में सबसे पहले देवासुर संग्राम और लंका पर कुबेर के शासन को दिखाया गया है। इसके बाद रावण की मां कैकसी उसे किस तरह तैयार करती हैं और वह कुबेर को हराकर लंका का राजा कैसे बनता है, यह भी विस्तार से दिखाया गया है।

इस हिस्से में यश का अंदाज और उनका स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली नजर आता है। रावण के किरदार को शुरुआत से ही काफी दमदार तरीके से पेश किया गया है।

रामायण - फोटो : यूट्यूब
वनवास में तलवार चलाती दिखीं सीता
फिल्म में साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। आमतौर पर रामायण की कहानियों में सीता को शादी से पहले साहसी और ज्ञानवान दिखाया जाता है, लेकिन शादी के बाद उनका कोमल रूप ज्यादा देखने को मिलता है।

इस फिल्म में सीता का एक अलग रूप देखने को मिलता है। वनवास के दौरान भी वह जरूरत पड़ने पर हथियार उठाती हैं। राक्षसों से सामना होने पर वह राम और लक्ष्मण के साथ युद्ध करती हुई नजर आती हैं। खर और दूषण जैसे राक्षसों के सामने भी सीता तलवार चलाती दिखाई देती हैं।

इस तरह फिल्म में सीता को सिर्फ एक कोमल स्वभाव वाली महिला नहीं, बल्कि साहसी और युद्ध करने में सक्षम किरदार के रूप में भी दिखाया गया है। साई पल्लवी ने इस भूमिका में कोमलता और वीरता दोनों को अच्छे से पेश किया है।

रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जटायु और रावण के बीच दिखा जबरदस्त युद्ध
सीता हरण के बाद जटायु और रावण के बीच होने वाला युद्ध रामायण का अहम प्रसंग है। जटायु माता सीता को रावण से बचाने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान अपने प्राण गंवा देते हैं। इस फिल्म में जटायु को अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है।

हालांकि, इस बार जटायु और रावण के युद्ध को कुछ अलग अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में जटायु रावण को कड़ी टक्कर देते हैं। वह अपने पंजों से उसे पकड़कर पुष्पक विमान से बाहर तक ले जाते हैं। इतना ही नहीं, वह अपने कटे हुए पंख की धार से रावण का सिर भी काट देते हैं।

कुछ समय के लिए रावण का सिर कट जाता है, लेकिन अपनी मायावी शक्तियों की मदद से वह दोबारा सिर हासिल कर लेता है। इसके बाद वह जटायु पर हमला करता है और उन्हें घायल कर नीचे गिरा देता है।

ये भी पढ़ें- Ramayana Movie Review: इमोशन नहीं यह वीएफएक्स वाली ‘रामायण’ है; रावण बनकर छाए यश, जानें कहां कमजोर पड़े रणबीर?

'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
रावण और विद्युतजिह्वा के बीच भी दिखा युद्ध
फिल्म में शूर्पणखा के किरदार को भी शुरुआत से जगह दी गई है। यह भूमिका रकुल प्रीत सिंह ने निभाई है। खास बात यह है कि फिल्म में शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा को भी दिखाया गया है, जिसका किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है।

रामायण की कहानी में रावण और विद्युतजिह्वा के बीच टकराव का जिक्र मिलता है, लेकिन पहले कई फिल्मों और सीरियल्स में इस युद्ध को विस्तार से नहीं दिखाया गया। इस बार फिल्म में दोनों के बीच का संघर्ष देखने को मिलता है।

कहानी में रावण अपनी बहन शूर्पणखा के सामने ही उसके पति विद्युतजिह्वा को मार देता है। यश और विवेक ओबेरॉय के बीच फिल्माया गया यह युद्ध फिल्म के एक्शन से भरपूर हिस्सों में शामिल है।

'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
एक्शन और एडवेंचर के साथ दिखा वीएफएक्स का कमाल
नितेश तिवारी की इस फिल्म में आस्था और भक्ति के साथ एक्शन और एडवेंचर पर भी खास ध्यान दिया गया है। फिल्म में कई ऐसे युद्ध और रोमांचक दृश्य हैं, जो इसे पहले की रामायण की प्रस्तुतियों से अलग बनाते हैं।

फिल्म के वीएफएक्स की बात करें तो सोने की लंका और पुष्पक विमान को काफी भव्य तरीके से दिखाया गया है। इन सीन्स में तकनीक का शानदार इस्तेमाल देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी में एक्शन और एडवेंचर को भी काफी जगह दी गई है।
विज्ञापन

रणबीर कपूर, एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया संगीत
फिल्म के संगीत की बात करें तो इसमें हंस जिमर और एआर रहमान ने साथ काम किया है। दोनों ने फिल्म के लिए संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। वहीं, गीतकार कुमार विश्वास ने फिल्म के गाने लिखे हैं।

अब तक रामायण पर बनी फिल्मों और सीरियल्स में भक्ति गीतों को ज्यादा महत्व दिया जाता रहा है। लेकिन इस फिल्म में कहानी के अलग-अलग मौकों के हिसाब से रोमांटिक और दूसरे तरह के गाने भी रखे गए हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें- Ramayana Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'रामायण' का हाल? ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें