वायरल वीडियो
आज सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर एक महिला फैन के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर की यह फैन उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इतनी इमोशनल हो गई कि उनसे थैंक्यू कहने के लिए उसने हाथ तक जोड़ लिए। रणबीर ने अपनी फैन का दिल रखते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। रणबीर का फैन के प्रति विनम्र व्यवहार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म 'रामायण' के बारे में
'रामायण' नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही एक भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जो हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ 'रामायण' पर आधारित है। यह दो भागों में रिलीज की जाएगी। रणबीर कपूर इस फिल्म में प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर के अलावा फिल्म में यश (रावण), साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (हनुमान) शामिल हैं। इसका निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियो, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और एटलस एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर बनाया है। यह दीपावली 2026 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'तीन किरदार एक कलाकार, अनुपम खेर ने रवींद्रनाथ टैगोर-महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह के लुक में शेयर किया लुक..