फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन किरदार एक कलाकार, अनुपम खेर ने रवींद्रनाथ टैगोर-महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह के लुक में शेयर किया लुक

Thu, 09 Oct 2025 11:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपनी ही फिल्मों में निभाए अपने किरदारों के शानदार लुक शेयर किए हैं। इस एक तस्वीर में महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अब अनुपम अपनी आगामी फिल्म में रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर अपनी आगामी 538वीं फिल्म में रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आएंगे। आज अनुपम ने अपनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में महात्मा गांधी और फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से मनमोहन सिंह के लुक को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इन तीनों शानदार लुक के साथ अनुपम ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मों के तीन किरदारों की तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'तीन किरदार- एक अभिनेता!तीन कलाकार- एक कलाकार!! कभी-कभी किसी अन्य व्यक्ति को भी अपनी काबिलियत का अहसास कराना चाहिए। अच्छा लगता है! जय हो! #रवींद्रनाथ टैगोर #गांधी #मनमोहनसिंह।'

फैंस के कमेंट्स
अनुपम खेर की इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, 'नमस्ते सर, आपको कोई खास कर अपनी काबिलियत दिखाने की जरूरत नहीं है। आपका नाम ही काफी है!', एक और फैन ने लिखा, 'आप एक अद्भुत कलाकार हैं सर, हम आपसे प्यार करते हैं सर', एक और फैन ने लिखा, 'बहुमुखी अभिनेता आप सर', एक और फैन ने लिखा, 'पीएम लाल बहादुर शास्त्री का रोल प्ले कीजिए। फिल्म बनाए उनके जीवन पर।'

यह भी पढ़ें: शिवांगी जोशी ने शेयर की बहन की शादी की तस्वीरें, जूते चुराई की रस्म से लेकर पिता के साथ दिखा इमोशनल पल
विज्ञापन

अनुपम खेर और उनके किरदार
अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'अग्नियुग: द फायर' में रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आएंगे। यह अनुपम की 538वीं फिल्म होगी, जिसके बारे में उन्होंने जुलाई 2023 में अपने पहले लुक की झलक साझा की थी। अनुपम खेर ने 2025 में आई 'द बंगाल फाइल्स' फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने बापू के रूप को गहराई और ईमानदारी से जीवंत किया है। इसके अलावा अनुपम ने केवल एक फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister) में मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई है, जो 2019 में रिलीज हुई थी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित थी।

यह भी पढ़ें: 'कोई फर्क नहीं पड़ता...', नंदिता दास ने शेयर की 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' की तस्वीरें, यादगार पलों को किया याद..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें