फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए किया यह काम, नमित मल्होत्रा से बोले- 'विभीषण के रोल के लिए...'

Tue, 28 Oct 2025 03:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं विवेक ओबेरॉय 'रामायण' में रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जिनमें नमित मल्होत्रा की 'रामायण', प्रभास के साथ 'स्पिरिट' और फिल्म 'मस्ती 4' शामिल है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में विवेक रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं विवेक ने इस फिल्म के लिए कुछ खास किया है, जो इस फिल्म के किसी एक्टर ने नहीं किया है।
विज्ञापन

विवेक ने दान की अपनी फीस 
विवेक ओबेरॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने निर्माता नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे विभीषण की भूमिका के लिए एक पैसा नहीं चाहिए। पूरी फीस मैं कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए दान करूंगा। मुझे उनका काम पसंद है और यह फिल्म भारतीय सिनेमा को दुनिया में चमकाएगी। पहली भाग की एडिटिंग पूरी हो गई। शूटिंग जून 2025 में खत्म हुई। अब वीएफएक्स पर 300 दिन काम होगा। पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है।'

यह भी पढ़ें: शेखर कपूर ने 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' को लेकर कही यह बात, लिखा- 'नई पीढ़ी और खुशी के साथ बनेगी फिल्म'
 

हॉलीवुड को करारा जवाब
विवेक ने फिल्म को लेकर आगे कहा, ''रामायण' एक ऐतिहासिक फिल्म है। टीम के साथ काम करके मजा आया। यश, रकुल प्रीत सिंह समेत सभी अच्छे हैं। कुछ शूटिंग बाकी है।' विवेक ने आगे कहा, 'यह हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का भारत का जवाब होगी। वीएफएक्स कंपनी ने 7-8 ऑस्कर जीते हैं। रामायण से बेहतर कुछ नहीं।'

यह भी पढ़ें: 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 को लेकर आई अहम जानकारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे श्रीकांत तिवारी की कहानी
विज्ञापन

कौन निभाएगा किसकी भूमिका 
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर प्रभु राम, साई पल्लवी माता सीता, साउथ स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के अलावा अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'रामायण भाग 1' दुनिया भर में दिवाली 2026 को रिलीज होगी। वहीं 'रामायण' का दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा। 

यह भी पढ़ें: सामने आई अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत 'डकैत' की रिलीज डेट, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें