फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: 'रामायण' की शूटिंग कब से शुरू करेंगे यश, फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी

Wed, 29 Jan 2025 12:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana: सुपरस्टार  यश फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं।
 
विज्ञापन
यश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' की चर्चा लंबे समय लोगों के बीच चली आ रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में यश भी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अटैक केस में फिंगरप्रिंट मिसमैच होने की खबर? पुलिस ने दी सफाई, जानें क्या बोले अपर आयुक्त 


कब से शूटिंग शुरू करेंगे यश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अभिनेता यश इस साल मार्च से शरू करेंगे। फिल्म 'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है। पिछले साल 2024 में निर्माता नमित मल्होत्रा इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं कि दोनों फिल्में दिवाली 2026 और दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

विज्ञापन

Lalit Pandit-Sameer: इंडोनेशियन डेलीगेशन ने ऐसा क्या किया? सम्मानित महसूस करने लगे ललित पंडित-गीतकार समीर


इन किरदारों में दिखेंगे सितारे

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे। वहीं, साई पल्ल्वी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 
Aryan Khan: शूटिंग सेट से लीक हुआ आर्यन खान का वीडियो, जानिए लोग क्यों कर रहे शाहरुख के बेटे की तारीफ?


टॉक्सिक में दिखेंगे यश

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। वहीं, अभिनेता यश 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद 'टॉक्सिक' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Deva on OTT: बड़े पर्दे के बाद कहां देख सकेंगे 'शाहिद कपूर की देवा'? फिल्म को लेकर आई ये नई जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें