फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे निर्देशक कबीर खान, बोले- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

Tue, 28 Jan 2025 10:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Kumbh 2025: कबीर खान भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खुद को सौभाग्यशाली बताया।
 
विज्ञापन
कबीर खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक कबीर खान ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 28 जनवरी (मंगलवार) को उन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की। मीडिया से बातचीत करते हुए कबीर खान ने कहा कि महाकुंभ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जो लोगों को एकजुट करता है।

विज्ञापन

Deva on OTT: बड़े पर्दे के बाद कहां देख सकेंगे 'शाहिद कपूर की देवा'? फिल्म को लेकर आई ये नई जानकारी

खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कबीर खान
कबीर खान ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। यह आयोजन 12 साल में एक बार होता है। मुझे यहां आने का मौका मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं भी यहां पवित्र स्नान करूंगा।" महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन के रूप में जाना जाता है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। यह आयोजन आध्यात्मिक शुद्धि और एकता का प्रतीक माना जाता है।
Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ के टीजर में दिखीं कृति सेनन, सोशल मीडिया यूजर बोले-डायलॉग रोंगटे खड़े करते हैं

निर्देशक ने कही अहम बात
कबीर खान ने इस दौरान यह भी कहा कि महाकुंभ मेला धार्मिक सीमाओं से परे है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह केवल हिंदू या मुस्लिम होने के बारे में नहीं है। यह हमारे जड़ों, हमारे देश और हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। अगर आप भारतीय हैं, तो आपको इससे जुड़ाव महसूस करना चाहिए।
विज्ञापन

कई सितारे अब तक कर चुके हैं पवित्र स्नान
महाकुंभ मेला में बॉलीवुड के कई और बड़े नाम भी अब तक शिरकत कर चुके हैं। कुछ दिन पहले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने महाकुंभ में पवित्र स्नान किया था। इस साल महाकुंभ मेला में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी और राजनेता भी पहुंच चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक चर्चा में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी रही हैं, जिन्होंने महाकुंभ में संन्यास लिया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। ममता का यह कदम विवादों में भी घिर गया, क्योंकि लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर एक महिला को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर क्यों नियुक्त किया गया। उनके अलावा महाकुंभ में पूनम पांडे भी हाल ही में पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें