फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Chikhlia: लोगों को पसंद नहीं आया 'सीता' का मॉडर्न लुक, डांस का वीडियो देख भड़के यूजर्स

Sat, 04 Feb 2023 12:18 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण से काफी ख्याति बटोरी। अभिनेत्री ने उस धार्मिक सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। लोग उनकी सीता माता के रूप में पूजा तक करते थे।
विज्ञापन
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर उनके साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया, जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक मॉडर्न ड्रेस में नजर आईं। साथ ही, उन्होंने अपनी ड्रेस को फ्लॉन्ट भी किया। दीपिका का यह वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया।

दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
वीडियो पर कमेंट कर कुछ यूजर्स ने दीपिका को ब्यूटीफुल और गॉर्जियस बताया। वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, 'मति मर जाना इसको कहते हैं जयश्रीराम।' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमने तो आपको कुछ और ही रूप में देखा था, पर ये क्या आप तो कुछ और ही हो।' कई अन्य लोगों ने भी दीपिका को वेस्टर्न कपड़े पहनकर सीता माता की छवि खराब न करने की बात लिखी।
 

इस वीडियो में दीपिका ने ब्लू कलर का वनपीस शॉर्ट ड्रेस कैरी किया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हील्स पहने और अपने बालों को ओपन रखा। देखा जाए तो इस ड्रेस में दीपिका काफी खूबसूरत लगीं। 
विज्ञापन

बता दें कि 'रामायण' आज भी दर्शकों का फेवरेट शो है। इस शो से लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यह एक ऐसा शो है, जिसे आज भी हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। इस शो में काम कर चुके सभी किरदार आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें