फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King Of Kotha: ओणम पर रिलीज होगी किंग ऑफ कोठा, दुलकर सलमान के सेकेंड लुक ने उड़ाए होश

Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' सेकेंड लुक पोस्टर को रिलीज किया है। इस पोस्टर में दुलकर काफी अग्रेसिव अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
किंग ऑफ कोठा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुलकर सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है फिल्म 'किंग ऑफ कोठा'। किसी भी स्टाइल, रोमांस या एक्शन के लिए जाने जाने वाले अभिनेता दुलकर सलमान फिल्म में अपने गैंगस्टर अवतार में नजर आएंगे। वहीं मेकर्स ने फिल्म के सेकेंड लुक का पोस्टर रिवील कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है।
विज्ञापन

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘किंग ऑफ कोठा’ से दुलकर सलमान का दमदार सेकेंड लुक शेयर किया है। पोस्टर में दुलकर कार के सामने खड़े एंग्री यंग मैन की तरह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। विंटेज बैकड्रॉप, रेट्रो आउटफिट में  गैंगस्टर अभिनेता दुलकर सलमान काफी फायरी लग रहे हैं। इस फिल्म का सेकेंड लुक पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस दुलकर सलमान के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

सेकेंड लुक पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख भी अनाउंस कर दी है। बता दें कि यह फिल्म ओणम के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'बकसुआ, आप एक पागल सवारी के लिए हैं। ओणम 2023 से सिनेमाघरों में एक पावरफुल, एक्शन पैक्ड एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है।'
विज्ञापन

बता दें कि अभिनेता दुलकर सलमान ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने 11 साल पूरे कर किए हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ के मेकर्स ने इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने लिए स्पेशल वीडियो भी शेयर किया है। शेयर किया गया वीडियो फिल्म इंडस्ट्री में उनकी शानदार यात्रा की झलक देता है। बता दें कि ‘किंग ऑफ कोठा’ फिल्म गैंगस्टर ड्रामा बताई जा रही है। दुलकर सलमान के इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट का डायरेक्शन वेटरेन फिल्म मेकर जोशी के बेटे अभिलाष जोशी ने किया है।

यह भी पढ़े: जब वहीदा के प्रेम का 'प्यासा' था गुरुदत्त का दिल, घर के साथ जिंदगी भी कर ली थी तबाह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें