बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग संसद परिसर के अंदर करने के लिए लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी थी।
बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत ने लोकसभा सचिवालय से संसद परिसर के अंदर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत का पत्र विचाराधीन है, लेकिन उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद न के बराबर है। अब खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। अभिनेत्री ने अपने पुराने पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग को संसद भवन में शूट करने की अनुमति मिल चुकी है। इमरजेंसी फिल्म का छोटा सा हिस्सा जल्द ही संसद में शूट किया जाएगा'। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा कि यह सच नहीं है। यह फर्जी खबर है।