राम गोपाल वर्मा का पोस्ट
राम गोपाल वर्मा ने एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी फिल्म निर्माता फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की तुलना 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर से की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कोपोला से आदित्य धर तक- एक निर्देशक का विकास सिर्फ पहले आए निर्देशकों से सीखकर नहीं होता, बल्कि बाद में आने वाले निर्देशकों से भी होता है। इसी तरह, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से मुझे कुछ नई बातें सीखने को मिलीं।'
आदित्य की तारीफ की
राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, 'मेरी आखिरी सीख यह है कि मुझे खुद से आगे निकलने की जरूरत नहीं, बल्कि दूसरों की सफलताओं के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। मेरे जीवन की new Ayn Rand (आदित्य धर) बनने के लिए शुक्रिया। 'कला वह नहीं है जो वह है... कला वह है जो वह हो सकती है।'
यह भी पढ़ें: एक जैसी हुडी पहने दिखाई दिए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, न्यू ईयर 2026 मनाएंगे एक साथ