जाने-माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी राजनीति में अपनी एंट्री की घोषणा कर दी है। आज गुरुवार, 14 मार्च को निर्देशक ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा है। आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से वह लोकसभा लड़ेंगे चुनाव लडेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स से पोस्ट साझा कर इसकी खबर दी है।
विज्ञापन
पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने इस फैंसले को अचानक से लिया गया निर्णय बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अचानक लिया गया फैसला, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीथापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।' हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह किस पार्टी की तरफ चुनावी मैदान में उतरेंगे।
पवन कल्याण से होगी चुनावी टक्कर
बता दें कि राम गोपाल वर्मा के राजनीति में कदम रखने की खबर अभिनेता पवन कल्याण के उसी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सामने आई। अभिनेता और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण को भी पीथापुरम सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा।
आंध्र प्रदेश की राजनीति पर बना चुके हैं फिल्म
पिछले साल आंध्र प्रदेश की राजनीति पर आधारित राम गोपाल वर्मा की फिल्म व्यूहम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद कई स्थानीय नेताओं ने उन्हें राज्य से निष्कासित करने की मांग की थी। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मृत्यु के आसपास की परिस्थितियों के बारे में है। इस फिल्म में मनसा राधाकृष्णन, अजमल अमीर और सुरभि प्रभावती हैं।