फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, पिता चिरंजीवी भी साथ आए नजर

Sat, 18 Mar 2023 12:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में राम चरण से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता के पिता चिरंजीवी भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राम चरण, चिरंजीवी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ऑस्कर जीतने के बाद फैंस उन्हें और फिल्म की टीम को लगातार बधाई दे रहे हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को दिल्ली में राम चरण से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता के पिता चिरंजीवी भी वहां मौजूद थे। गृह मंत्री ने उन्हें गाने 'नाटू नाटू' के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी।

विज्ञापन

तस्वीर हुई वायरल

राम चरण और अमित शाह की मुलाकात के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमित शाह और राम चरण अपने हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके बगल में अभिनेता के पिता और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी खड़े हैं। अब फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

PM Modi: स्नेहदीप ने पांच भाषाओं में गाया 'केसरिया' गाना, पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर बांधे तारीफों के पुल

राम चरण ने किया सम्मान

इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राम चरण मुलाकात की शुरुआत में गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उनका अभिवादन कर रहे हैं। इसके बाद वह उन्हें शॉल देकर सम्मान दे रहे हैं। अमित शाह ने राम चरण को ऑस्कर जीतने के लिए भी बधाई दी। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि चिरंजीवी के चेहरे पर गर्व का भाव नजर आ रहा है। वह अपने बेटे रामचरण की उपलब्धियों से बहुत खुश हैं।
 

TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर लागत की वसूल, 10वें दिन कमाए इतने करोड़

 
विज्ञापन

ऑस्कर जीतने की दी बधाई

इससे पहले भी गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए 'नाटू नाटू' के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी थी। अमित शाह ने ट्वीट किया था, 'भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, क्योंकि 'नाटू नाटू' गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर है। टीम 'आरआरआर' को बधाई।

हिना की हॉटनेस और मोनालिसा की अदाओं ने फैंस को किया मदहोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें