राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जो अपनी पिता के स्टारडम से अलग दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल कर चुके हैं। राम चरण लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों का बंगला है। साथ ही वह एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं। बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं, जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी डिमांड है और राम चरण तेजा इन्हीं में से एक हैं। वे तेलुगू सिनेमा के सबसे अमीर और महंगे सितारों में से एक हैं। अब एक बार फिर राम चरण चर्चा में आ गए हैं।
अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर राम चरण ने एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। लोगों के बीच राम चरण की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। राम चरण (Ram Charan) ने हाल ही में मुंबई में एक सी-फेसिंग बंगला खरीदा है। उन्होंने खार इलाके में बंगला खरीदा है जहां से समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।