रकुल का पोस्ट
रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर अपनी खुशी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ क्रू के कई लोग नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ रकुल ने लिखा, "इसके साथ ही हमने DDPD2 का पटियाला शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह महीना बहुत अच्छा और संतोष देने वाला रहा। हां, ठंड बहुत थी और काम भी खूब था, लेकिन मेरी टीम ने मेरी मदद की और सब आसानी से हो गया। मैं चाहती हूं कि आप सब फिल्म देखें और उम्मीद है कि आपको आयशा का किरदार फिर से पसंद आएगा।"
'दे दे प्यार दे 2' के बारे में
रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। फिल्म के सीक्वल की जब से घोषणा हुई है फैंस को इसका बेसब्री के साथ इंतजार है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिसंबर 2024 में निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा की थी। नई रिलीज तारीख का एलान होने से पहले यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी।
यह भी पढ़ें:Ibrahim Ali Khan Orry: इब्राहिम को ओरी ने दी सबसे मजेदार जन्मदिन की बधाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप