अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह बॉलीवुड के वर्क कल्चर को लेकर काफी परेशान नजर आए। इसलिए निर्देशक ने मुंबई छोड़ने का मन बनाया। वह अब मुंबई से दूर दक्षिण भारत में जाकर बस गए। हाल ही में अनुराग कश्यप ने फिर से बॉलीवुड के खराब वर्क कल्चर को लेकर बात की।
बॉलीवुड में क्रिएटिव माहौल नहीं
द हिंदू से हालिया बातचीत में अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री टॉक्सिक हो चुकी है, इसलिए उन्होंने मुंबई छोड़ा। वह ऐसे लोगों से दूर रहना चाहते हैं। अनुराग का यह भी कहना है कि बॉलीवुड में हर कोई 800 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म का टारगेट बनाकर चल रहा है, उस टारगेट का पीछा कर रहा है। इससे क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है। अनुराग से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि निर्देशक अब बेंग्लुरु में शिफ्ट हो चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Anurag Kashyap: 'सेक्रेड गेम्स' में नयनतारा-मंजू वारियर को लेना चाहते थे अनुराग कश्यप, फिर क्यों नहीं बनी बात?
बनाना चाहते हैं साउथ में फिल्म
आगे बातचीत में अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि वह मलायलम और तमिल फिल्म फ्यूचर में बनाना चाहते हैं। अनुराग ने बतौर अभिनेता कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है, अधिकतर फिल्मों में वह नेगेटिव रोल में नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें:
Dacoit: मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म डकैत में हुई अनुराग कश्यप की एंट्री, इंस्पेक्टर स्वामी के रोल में आएंगे नजर
कलाकारों के व्यवहार पर बात की
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के व्यवहार पर भी बात की है। वह इंटरव्यू में बताते हैं कि हिंदी फिल्मों में हर कलाकार को सबसे ज्यादा अहमियत चाहिए। जबकि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकारों के साथ ऐसा नहीं है। वहां बडे़ से बड़ा अभिनेता भी फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही व्यवहार करता है, वह खुद को खास महसूस करवाने की ख्वाहिश नहीं रखता है।